- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- हाटी समुदाय को गुमराह...

x
ऐसा लगता है कि जिला सिरमौर के गिरिपार श्रेत्र के हाटी समुदाय के लोगों को कुछ तथाकथित स्वार्थी नेता यह कह कर गुमराह करने की कोशिश में होंगे कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाटी समुदाय को अनुसुचित जनजाति का दर्जा देना मंजूर किया है, जब कि किसी क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र घोषित करने का अधिकर मंत्रिमंडल के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। अनुसूचित जनजाति क्षेत्र का दर्जा देने के लिए संसद को संविधान में संशोधन करना होता है और संसद की सिफारिश पर देश के राष्ट्रपति अनुसूचित जनजाति क्षेत्र की घोषणा करता है। बहरहाल हाटी समुदाय को उस समय का काफी इंतजार करना पडं सकता है और यह होगा या नही होगा, इस पर भी प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। पुख्ता जानकारी के लिए भारत के संविधान का अध्ययन करना सही होगा।
-रूप सिंह नेगी, सोलन
By: divyahimachal

Rani Sahu
Next Story