सम्पादकीय

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की नींव

Gulabi
16 Sep 2021 5:11 AM GMT
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की नींव
x
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 14-09-2021 को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 14-09-2021 को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। अंग्रेजों के खिलाफ लडऩे वाले राजा महेंद्र प्रताप के लिए यह एक बड़ा सम्मान है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए लगा दिया, लेकिन उनकी यादें इतिहास के पन्नों में समा गईं। 2019 के उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी की जनता से राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था और अब जनता का सपना पूरा होने जा रहा है। हमारे देश में स्वतंत्रता संग्राम के कई नायक हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें भुला दिया गया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन गणमान्य व्यक्तियों को तलाशने की पहल की है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी
Next Story