- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- पराली जलाने से रोकने...

x
आजकल खेतों में धान के अवशेष होते हैं। इन अवशेषों को जलाते हुए किसानों को देखा जा सकता है
आजकल खेतों में धान के अवशेष होते हैं। इन अवशेषों को जलाते हुए किसानों को देखा जा सकता है। इससे आसपास के क्षेत्रों में, विशेष रूप से दिल्ली में बहुत प्रदूषण हुआ है। पिछले दिनों दिवाली का त्योहार था जिसमें लोगों ने पटाखे जलाए और इस कारण भी बहुत प्रदूषण फैला। दिल्ली के अधिकतम हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 को पार कर गया है। यह समस्या नई नहीं है। यह कई वर्षों से हो रहा है। इसलिए सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को इस समस्या को हल करने के लिए पहल करनी चाहिए। उन्हें किसानों की आर्थिक मदद करनी चाहिए। किसानों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए कि वे खेतों में धान की पराली न जलाएं। उनके सामने कुछ विकल्प रखे जाने चाहिए ताकि पराली जलाने के लिए वे विवश न हों।
-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी

Rani Sahu
Next Story