सम्पादकीय

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से उम्मीद…

Rani Sahu
22 July 2022 6:43 PM GMT
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से उम्मीद…
x
हमारे देश में राष्ट्रपति पद बेशक नाममात्र का ही होता है, फिर भी यह कहीं न कहीं देश के लिए जरूरी भी होता है

By: divyahimachal

हमारे देश में राष्ट्रपति पद बेशक नाममात्र का ही होता है, फिर भी यह कहीं न कहीं देश के लिए जरूरी भी होता है। जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक देश के सर्वोच्च पद, राष्ट्रपति पद पर जितने भी लोग बैठे, उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारी भी खूब निभाई है। अब देश के सर्वोच्च पद पर एक नया चेहरा द्रौपदी मुर्मू है, जोकि देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी जाति के लिए ही नहीं, बल्कि देश के सशक्तिकरण के लिए भी भाजपा की अच्छी पहल है। द्रौपदी मुर्मू की निजी जिंदगी परेशानियों से भरी हुई है, क्योंकि इनके पति और बेटों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन इन्होंने फिर भी हिम्मत नहीं हारी। राष्ट्रपति पद पर बैठने वाली यह दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। देश को उम्मीद है कि वह देशहित और जनहित के लिए ज्यादा से ज्यादा सोचकर सरकार का मार्गदर्शन करेंगी।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story