- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- शिक्षा को संघ सूची में...

x
भारत में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र है। यहां हमारे लोकतंत्र का इंद्रधनुषी ढांचा अनुपम है
भारत में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र है। यहां हमारे लोकतंत्र का इंद्रधनुषी ढांचा अनुपम है। हमारे देश में सांप्रदायिक सौहार्द और सामंजस्य हमेशा कायम रहना चाहिए, इस बात का हर आदर्श नागरिक को अवश्य ही ध्यान रखना चाहिए। इस तालमेल और ताने-बाने को बनाए रखने के लिए हमें अत्यंत उदार और सहिष्णु बनना होगा। इसके लिए हमारी शिक्षा पद्धति को कारगर बनाने की जरूरत है। शिक्षा जैसे महत्त्वपूर्ण विषय को राज्य सूची से निकाल कर केंद्रीय सूची में रखना चाहिए। तभी हमारी अनेकता में एकता की मंशा पूरी हो सकती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कब स्वच्छंद होकर सारा गुड़-गोबर कर हमारे शीशे के घरों को चकनाचूर कर दे, पता भी नहीं चलेगा। हमारे सोशल मीडिया को भी भ्रामक समाचारों से परहेज करना चाहिए।
-किशन सिंह गतवाल, सतौन, सिरमौर
By: divyahimachal

Rani Sahu
Next Story