- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- क्या राहुल गांधी को...
क्या राहुल गांधी को भूलने की बीमारी है? या हवा देखकर रुख बदलने की आदत है?
![क्या राहुल गांधी को भूलने की बीमारी है? या हवा देखकर रुख बदलने की आदत है? क्या राहुल गांधी को भूलने की बीमारी है? या हवा देखकर रुख बदलने की आदत है?](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/05/1043456--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Om Tiwari | आम तौर पर कुछ भूल जाना कोई बड़ी बात नहीं होती. लेकिन इंसान अगर बार-बार भूलने लगे, अपनी कही बात लगातार भूलता रहे. तो बहुत मुमकिन है या तो वो 'एम्नेशिया' का शिकार हो चुका है – जिसमें मेमोरी लॉस की समस्या होती है – या फिर वो जानबूझकर लोगों को भ्रमित करता है. वैसे, अपनी बात बार-बार पलटने वाले इंसान की एक परेशानी यह भी होती है कि उसकी अपनी कोई राय ही नहीं होती, वो बस हवा और मौका देखकर अपना रुख बदलता रहता है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी इनमें से किस श्रेणी में आते हैं? क्या वो मेमोरी लॉस से जूझ रहे हैं या फिर जानबूझकर ऐसा करते हैं या अमूमन उनकी अपनी कोई पुख्ता राय ही नहीं होती? इसका जवाब या तो खुद राहुल जानते होंगे या फिर आम जनता ही तय कर सकती है. इस बार यह सवाल तब सामने आया जब उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर का कहर रोकने के लिए अचानक संपूर्ण लॉकडाउन की मांग कर दी.