- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- नन्हीं बेटियों की...

अग्नि को साक्षी मानकर जन्म-जन्मांतर तक की कसमें खाने वाली महिला ने पति से बेवफाई करके अपने प्रेमी तक को भी दगा देने में कोई रियायत नहीं बरती। प्रेम प्रसंग में नाकाम रही उसी कलियुगी मां ने अपनी दो-तीन महीने की जुड़वां नन्हीं बच्चियों को मौत के घाट उतारकर देवभूमि को शर्मसार किया है। पुलिस ने इस मां के खिलाफ अपनी ही बेटियों की हत्या किए जाने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल यह कहना भी उचित नहीं होगा कि उन बेटियों की हत्या सिर्फ उनकी मां ने की, अलबत्ता अभी जांच जारी है। कुल मिलाकर इस तरह बेटियों की हत्या करना मानवता के ऊपर बहुत बड़ा कलंक है। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में ऐसा जघन्य अपराध का मामला उजागर हुआ है। 35 वर्षीय एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग पड़ोसी राज्य में भाग गई थी। वहां प्रेमी संग भी उसकी नहीं जमी तो पुन: वह अपने पति के पास वापस लौटना चाहती थी, मगर इस बीच जुड़वां बेटियां उसके लिए बाधा समझी जाने लगी थीं। इस बीच उक्त प्रेमी को भी वह छोड़कर वापस हिमाचल प्रदेश ससुराल में लौट आई।





