सम्पादकीय

तालिबान को नियंत्रित करो

Gulabi
17 Sep 2021 5:15 AM GMT
तालिबान को नियंत्रित करो
x
तालिबान ने लगभग बिना किसी प्रतिरोध के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है

तालिबान ने लगभग बिना किसी प्रतिरोध के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। यह तालिबान पूरी तरह से 1996 से 2001 वाला पुराना है। कोई बदलाव नहीं है। इसकी सोच कट्टरपंथी है। तालिबान अफगानिस्तान की आम जनता पर कहर ढा रहा है और विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कोई दया नहीं है। जनता पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। महिलाएं जीन्स और टी-शर्ट जैसे आधुनिक कपड़े नहीं पहन सकती हैं। उन्हें बुर्का पहनने का सख्त आदेश दिया गया है। लूटपाट और हत्या उनके लिए बहुत आम है। उन्हें नियंत्रित करने वाला कोई नहीं है। तो, विश्व समुदाय को उन पर लगाम लगाने के लिए एकजुट होना चाहिए। इस क्रूर आतंकवादी संगठन के लिए पूरी तरह से बायकॉट जरूरी है। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो पूरी मानवता खतरे में पड़ जाएगी।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी
Next Story