सम्पादकीय

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

Gulabi
14 Oct 2021 10:45 AM IST
दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम
x
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अशरफ को लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पकड़ा है

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अशरफ को लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पकड़ा है। वह एक खूंखार आतंकवादी है। वह सीधे पाकिस्तान से जुड़ा था। पुलिस को उसके पास से एके-47 राइफल और हथगोला मिला। उसके इरादे बहुत खतरनाक थे। त्योहारों के मौसम में वह दिल्ली को झटका देना चाहता था क्योंकि त्योहारों के मौसम में शहर में भारी भीड़ होती है और जान लेने के और भी चांस होते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया। यह दिल्ली पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है। इस सफलता के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना होनी चाहिए। इस गिरफ्तारी ने पाकिस्तान का पर्दाफाश कर दिया है, जो कहता है कि वह शांति चाहता है। यह देश बहुत चतुर है। इसे बदला नहीं जा सकता। यह केवल गोली की भाषा जानता है।


-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Next Story