- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- अपनी जमीन छोड़ती...
पांच राज्यों- बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव घोषित होने के पहले से ही भाजपा ने इन राज्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर रखा था। बंगाल में तो भाजपा ने पिछले डेढ़ साल से ऐसा माहौल बना रखा है कि तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। तृणमूल नेताओं के भाजपा में शामिल होने का जो सिलसिला कायम हुआ था, वह चुनावों की घोषणा के बाद और तेज हो गया है। भाजपा में शामिल होने वाले तृणमूल के कुछ बड़े नेता भी हैं। इनमें दिनेश त्रिवेदी प्रमुख हैं। ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी भाजपा में आने के बाद अब उन्हें ही नंदीग्राम में चुनौती दे रहे हैं। तृणमूल बंगाल में भाजपा की बढ़त रोकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा भी शामिल है और पुलिस का दुरुपयोग भी। शायद इसी कारण चुनाव आयोग ने राज्य के पुलिस प्रमुख को हटा दिया।