सम्पादकीय

निगुलसारी-तरांडा लिंक रोड का काम पूरा करो

Gulabi
17 Dec 2021 5:35 AM GMT
निगुलसारी-तरांडा लिंक रोड का काम पूरा करो
x
इसे विडंबना नही तो और क्या कहें? 7 किमी निगुलसारी-तरांडा लिंक रोड का काम जनवरी 1997 मे शुरू हुआ, लेकिन
इसे विडंबना नही तो और क्या कहें? 7 किमी निगुलसारी-तरांडा लिंक रोड का काम जनवरी 1997 मे शुरू हुआ, लेकिन आज 24 साल 11 महीनों के बाद भी पूरा नही हो पाया है। इसका खामियाजा स्थानीय जनता एवं आने-जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले तकरीबन 12-15 सालों से किसी प्रकार का काम नही हो रहा है और जितना किमी सड़क बनी है, वह कच्ची है। 80 मीटर सुरंग का निर्माण होना है, पर कुछ मीटर सुरंग निर्माण के बाद काम 12-15 सालों से ठप पड़ा है। बताया जाता है कि सुरंग निर्माण के लिए टेंडर लगने पर एक से ज्यादा टेंडर नहीं आने की वजह से टेंडर रद्द किया जा रहा है। सरकार व विभाग से अपेक्षा की जाती है कि वह कानून को लचीला बना कर मात्र एक टेंडर आने पर उसे स्वीकारा जाए और सुरंग निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए।
-रूप सिंह नेगी, सोलन
Next Story