सम्पादकीय

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता की जरूरत

Rani Sahu
26 Aug 2021 7:09 PM GMT
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता की जरूरत
x
जनसंख्या वृद्धि हमारे देश के लिए ही नहीं, बल्कि सारी दुनिया के लिए चिंता का विषय होना चाहिए

जनसंख्या वृद्धि हमारे देश के लिए ही नहीं, बल्कि सारी दुनिया के लिए चिंता का विषय होना चाहिए, क्योंकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का होता है। ग्लोबल वार्मिंग और पीने वाले पानी का संकट मुख्य रूप से इसमें शामिल हैं। हमारे देश में बेरोजगारी, गरीबी और अन्य बहुत सी समस्याओं का कारण भी जनसंख्या वृद्धि ही है।

जनसंख्या वृद्धि के लिए सारी दुनिया को चिंता नहीं, बल्कि चिंतन अभी से आरंभ करना चाहिए, नहीं तो भविष्य में यह दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकती है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो नीति अपने यहां लागू करने का मन बनाया है, उसे बिना राजनीतिक भेदभाव के दूसरे राज्यों को भी अपने यहां लागू करना चाहिए। इसके लिए जनजागरण भी जरूरी है।
-राजेश कुमार चौहान, सुृजानपुर टीहरा


Next Story