- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- और धुंधली हुई कांग्रेस...

प्रदीप सिंह।
राहुल गांधी के बारे में जब भी आप सोचते हैं कि अब उनमें कुछ सुधार होता दिख रहा है, उसी समय वह कुछ ऐसा करते या कहते हैं कि आपको लगेगा कहां मुंह छिपाएं। हाल में राहुल गांधी के इंग्लैंड दौरे को आयोजित किया गया था, उनकी छवि सुधारने के लिए, लेकिन नतीजा हुआ ठीक उलटा। उनकी जो बची खुची छवि है, उसमें भी बट्टा लग गया। क्या यह हैरानी की बात नहीं कि जो व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहता है, वह कह रहा है कि राष्ट्र का मतलब किंगडम यानी साम्राज्य होता है। राहुल गांधी एक अर्से से अपनी इस जिद पर अड़े हुए हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं है। इस अज्ञानता में वह भारत विरोधियों के एजेंडे को लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं। हालत यह हो गई है कि सेक्युलरवादियों ने भी उम्मीद छोड़ दी है। इन लोगों ने मान लिया है कि राहुल गांधी से कोई अपेक्षा करना ही बेकार है।
Ads by Jagran.TV
