- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं...

x
By: divyahimachal
अंग्रेजों ने हमारे देश पर राज करने के लिए सबसे पहले देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए हमारे देश में ईस्ट इंडिया कंपनी स्थापित की थी। आज भी अगर देश को विषकाल नहीं, बल्कि अमृतकाल की ओर ले जाना है तो सबसे पहले देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना होगा, आर्थिक व्यवस्था में आए दोषों को दूर करना होगा और आर्थिक भ्रष्टाचार को सबसे पहले रोकना होगा। आज आजाद देश में भ्रष्टाचार का मुख्य कारण भी लोगों में धन का लालच ही है। हजारों, लाखों और करोड़ों की कमाई करने वाले भी और ज्यादा के लालच में भ्रष्टाचार करते हैं। अमृतकाल का स्वप्न तभी पूरा हो सकता है जब इसकी मुख्य चुनौती भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाए। लेकिन ऐसा करेगा कौन? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर भ्रष्ट लोग भ्रष्टाचार का घिनौना खेल खेलना छोड़ देंगे? -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

Rani Sahu
Next Story