सम्पादकीय

भ्रांतियां फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो…

Rani Sahu
20 Sep 2022 6:58 PM GMT
भ्रांतियां फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो…
x
विज्ञान और नई तकनीक का प्रयोग उचित तरीके से किया जाए तो वो वरदान हैं, अन्यथा वो अभिशाप बनेंगे। सोशल मीडिया को कुछ लोग मात्र टाइम पास का जरिया मानते हैं और शरारती तत्व इसका दुरुपयोग करते हैं, लेकिन इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार भी ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। कुछ लोग फेक न्यूज या मनगढ़ंत तथ्यों को भी सोशल साइट्स पर शेयर कर देते हैं, वो गलत है। जो लोग आफवाहें या भ्रांतियां सोशल मीडिया पर फैलाते हैं, उन पर शिकंजा कसने के लिए भी सरकार को कुछ प्रयास करने चाहिए, ताकि कोई अफवाह किसी के लिए मुसीबत न बने। अगर किसी को कोई अफवाह सोशल मीडिया पर नजर आती है तो उसकी शिकायत फौरन संबंधित सोशल मीडिया के हेल्प डेस्क, मीडिया और पुलिस को देेनी चाहिए।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

By: divyahimachal

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story