जरा हटके
बाइक पर स्टंट करती हुई इस लड़की को देखकर आप हो जाएंगे हैरान...देखें VIDEO
Shubhra Nandy
16 Oct 2020 2:08 PM IST

x
कौन कहता है कि सिर्फ लड़के ही बाइक चला सकते हैं, बाइक पर स्टंट करती इस लड़की को देखकर आप अपने दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कौन कहता है कि सिर्फ लड़के ही बाइक चला सकते हैं, बाइक पर स्टंट करती इस लड़की को देखकर आप अपने दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये लड़की बीच सड़क पर अपनी जिंदगी को खतरे में डालते हुए खतरनाक स्टंट कर रही है। वीडियो देश की राजधानी दिल्ली का बताया जा रहा है। हालांकि ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक कई लाख बार देखा जा चुका है। लड़की ये स्टंट बिजी रोड पर कर रही है जहां कई अन्य बाइकर्स को भी देखा जा सकता है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट करती इस लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। काफी स्पीड में बाइक चलाती हुई ये लड़की बाइक को एक पहिए पर दौड़ा रही है। वहीं कई बार बाइक का पिछला हिस्सा रोड से भी टकरा रहा है जिससे चिंगारी उठ रही है। लड़की जिस तरफ बेखौफ होकर बाइक दौड़ा रही है उससे तो यही लगता है उसे अपनी जान की बिल्कुल परवाह नहीं है। इस वीडियो को रूस की न्यूज एजेंसी ने भी प्रमुखता से लिया है।
बाइक पर करतब दिखाती हुई इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग वीडियो पर कमेंट कर लड़की को शाबाशी भी दे रहे हैं, वहीं कई लोग उसकी इस अपनी जान को खतरे में डालकर करने वाले करतब की आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो की चर्चा अपने देश के साथ-साथ रूस में भी बड़े पैमाने पर लोग कर रहे हैं।
Next Story





