जरा हटके

दुनिया की सबसे अकेली व्हेल ने दीवार पर मारा सिर, VIDEO देख पिघला सोशल मीडिया

Gulabi
15 Sep 2021 11:37 AM GMT
दुनिया की सबसे अकेली व्हेल ने दीवार पर मारा सिर, VIDEO देख पिघला सोशल मीडिया
x
एक होता है अपनी मर्जी से अकेले होना और दूसरा होता है कि हालात आपको अकेला कर दें

एक होता है अपनी मर्जी से अकेले होना और दूसरा होता है कि हालात आपको अकेला कर दें। दोनों की लेवल पर चीजें बदल जाती हैं। लेकिन जीवन में कई बार अकेलापन इंसान को खाने लगता है। इंसान को नहीं, जानवर भी इससे परेशान देखे जा सकते हैं। इन दिनों एक व्हेल मछली का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। दरअसल, वो अकेली ही रह रही है, वो कनाडा के मैरीनलैंड एम्यूजमेंट पार्क में साल 2011 से अकेली एक टैंक में बंद है।

एक्टिविस्ट फिल डेमर्स इस पार्क में काम करते हैं। उन्होंने उसका एक वीडियो शेयर किया है। इसमें यह व्हेल मछली पानी के टैंक पर अपना सिर मार रही है। उसका वीडियो देखकर लोगों को उसके अकेलेपन का अहसास हो रहा है।

लोग इस Captive Orca नस्ल की व्हेल को यहां से निकालने की मुहिम भी चला रहे हैं। ट्वीट के मुताबिक, यह वीडियो 4 सितंबर 2021 का है। इस व्हेल का नाम किस्का है। #FreeKiska पर लोग अपने मत शेयर कर रहे हैं और व्हेल के अधिकारों की बात कर रहे हैं।
फिल ने बताया कि यह व्हेल मछली साल 2011 से ही इस टैंक में अकेली रह रही है। जानकारों का मानना है कि अकेले रहने के कारण वो तनाव में आ चुकी है। द कैनेडियन प्रेस के मुताबिक, एनिमल वेलफेयर सर्विस ने जांच की तो पता चला कि ज्यादातर जानवर इस पार्क में रोगी पाए गए। इस व्हेल का वीडियो देख लोग भी बड़े भावुक हुए।
Next Story