जरा हटके
दुनिया का सबसे बड़ा लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज, जानें इसके बारे में...
jantaserishta.com
15 April 2023 8:41 AM IST

x
बीजिंग (आईएएनएस)| चीनी राष्ट्रीय जहाज निर्माण निगम के अधीनस्थ क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी द्वारा इटली के लिए निर्मित लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज 14 अप्रैल को दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर स्थित नानशा लोंगश्युए द्वीप से रवाना हुआ। बताया जाता है कि इस जहाज का विस्थापन 70 हजार टन से अधिक है, जो दुनिया में सबसे बड़ा लक्जरी रोल-ऑन-रोल-ऑफ जहाज है। यह जहाज भूमध्य सागर के तट पर स्थित इटली में जेनोआ, ओलबिया और लिवोर्नो के बीच चलेगा।
इस जहाज का नाम है मोबी फंतासी, जिसकी लंबाई 237 मीटर और चौड़ाई 33 मीटर है। इस जहाज में 13 डेक और 533 कमरे हैं, जिसमें 2,500 यात्री और करीब 800 कार सवार हो सकती हैं। पर्यटकों के आराम करने के लिए रेस्तरां और मनोरंजन स्थलों का क्षेत्रफल करीब 6,700 वर्ग मीटर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





