जरा हटके

वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस बच्चे ने बढ़ाया देश का मान, 1 घंटे में किया 172 बड़े काम

Gulabi
21 Feb 2021 9:56 PM IST
वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस बच्चे ने बढ़ाया देश का मान, 1 घंटे में किया 172 बड़े काम
x
छोटे बच्चे कई बार एक से बढ़कर एक कमाल कर जाते हैं जिसे करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं.

छोटे बच्चे कई बार एक से बढ़कर एक कमाल कर जाते हैं जिसे करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं. आमतौर पर कुकिंग बड़ों का काम माना जाता है, छोटे बच्चों को किचन और गैस से दूर रहने की ही सलाह दी जाती है. लेकिन कुछ नन्हे उस्ताद लोगों को गलत साबित करते हुए कुकिंग में भी अपना झंडा गाड़ देते हैं. ऐसे ही इस फील्ड में बड़ा नाम किया है एक नन्हें शेफ हयान अब्दुल्ला ने.


केरल के कोझिकोड में रहने वाले 9 साल के हयान ने एक घंटे में 172 डिश बनाने का रिकॉर्ड बनाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. हयान को बचपन से ही कुकिंग का शौक था. हयान का ये शौक उसे यहां तक ले आया कि वो मात्र एक घंटे में 172 पकवान बनाने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुआ. हयान ने जो पकवान बनाए हैं उनमें पैनकेक, बिरयानी, जूस, डोसा, सलाद, मिल्क शेक, चॉकलेट आदि शामिल हैं. कोरोना महामारी के चलते ये कॉम्पिटिशन ऑनलाइन आयोजित किया गया था.




उनकी मां राशा अब्दुल्ला ने बताया कि वो जब 4 साल का था तब से ही खाना बनाने में मदद किया करता था. इस बच्चे ने अपनी फास्ट कुकिंग से सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर भी हयान की जमकर तारीफ हो रही है. हयान हयान तीसरी कक्षा में पढ़ता है. उसका एक यूट्यूब चैलन भी है इसका नाम Hayan Delicacies है. उसके पिता चेन्नई में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं. अपने रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए हयान ने कहा, 'मैं 1 हफ्ते से जल्दी खाना बनाने की प्रैक्टिस कर रहा हूं और अपनी टाइमिंग भी रिकॉर्ड कर रहा हूं. मैंने इसके लिए कोई खास तैयारी नहीं की थी.' हयान का सपना पायलट बनना है. वो अपना एक पास्ता बार भी खोलना चाहता है.


Next Story