जरा हटके
बंगाल में महिलाओ के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट
Shubhra Nandy
5 May 2021 6:59 AM IST

x
पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा का इतिहास काफी पुराना रहा है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा का इतिहास काफी पुराना रहा है. हालांकि इस बार हिंसा चुनाव के बाद भी जारी है. राज्य में जब से चुनावी बिगुल बजा है तब से हिंसा का नया दौर शुरू हो गया था. बताया जा रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं, उनके घरों और कार्यालयों को निशाना बनाने की खबर दो मई से ही लगातार आ रही है. हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया के जरिए फॉरवर्ड किए जा रहे हैं. इसी बीच एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं.
इस पोस्ट में बताया जा रहा है कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बर्बर तरीके से हत्या और महिला पोलिंग एजेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दौर शुरू हो गया है. वीडियो में कुछ लोग महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इसे कई लोग अपना स्टेटस बना शेयर भी कर रहे हैं.
इस पोस्ट में एक ऐसा वीडियो भी है, जिसे बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में दो महिलाओं पर बुरी तरह हमला किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया है कि वीडियो बंगाल का है और टीएमसी के गुंडे बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ केंदामाड़ी गांव में मारपीट कर रहे हैं. इस वीडियो में कुछ युवक दो महिलाओं के बाल खींचकर बदसलूकी और पिटाई कर रहे हैं.
ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है ।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 3, 2021
अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है । pic.twitter.com/sMDpX4qu61
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है. सोनम महाजन नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'महिला द्वारा शासित एक राज्य में महिलाओं के साथ इस तरह व्यवहार किया जा रहा है. हालांकि पुलिस इस तरह के कई वीडियोज को फर्जी करार दे चुकी है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर वीडियो को पूरी तरह से नकार दिया है.
Next Story





