जरा हटके

ऑनलाइन आर्डर के कारण पछताई महिला, आर्डर किया था एप्पल आईफोन, निकली ये चीज, उड़े होश

jantaserishta.com
1 March 2021 6:35 PM IST
ऑनलाइन आर्डर के कारण पछताई महिला, आर्डर किया था एप्पल आईफोन, निकली ये चीज, उड़े होश
x
फाइल फोटो 

कई बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन आर्डर करके कुछ और मंगाया जाता है लेकिन जब इसकी डिलीवरी होती है तो कुछ ऐसा चीज निकलकर आती है कि ऑर्डर देने वाले के होश उड़ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है जहां एक महिला ने एप्पल आईफोन ऑर्डर किया लेकिन डिलीवरी में एप्पल का जूस निकल आया.

दरअसल, यह मामला चीन का है, यहां एक महिला ने एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स ऑनलाइन बुक किया लेकिन वह ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई. आईफोन खरीदने के लिए महिला ने जो रकम चुकाई उसके बदले उसे बॉक्स में एक एप्पल का योगर्ट फ्लेवर्ड ड्रिंक यानी एप्पल का जूस मिला जिसे देखकर वो हैरान हो गई.
ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आईफोन 12 प्रो मैक्स खरीदने के लिए 1500 डॉलर (करीब एक लाख रुपये) से ज्यादा खर्च किया और ये प्रोडक्ट वेबसाइट से खरीदा. उसे समझ नहीं आया कि ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने के बावजूद उसके साथ ऐसा कैसे हो गया. फिलहाल उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है.
इस मामले को लोकल पुलिस थाने में दर्ज कर दिया गया है. एप्पल और लोकल कुरियर कंपनी फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है. मेल सर्विस की तरफ से भी कहा गया कि महिला ने जो लोकेशन दिया था फोन को वहीं डिलीवर किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story