जरा हटके

महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड को मारने के लिए चिकन में डाला जहर, लेकिन किस्मत को कुछ और ही था मंजूर, हुआ ये...

jantaserishta.com
8 May 2021 8:35 AM IST
महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड को मारने के लिए चिकन में डाला जहर, लेकिन किस्मत को कुछ और ही था मंजूर, हुआ ये...
x
अस्पताल में दम तोड़ दिया.

इंडोनेशिया में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को मारने के लिए चिकन में जहर भर कर दिया था लेकिन इस शख्स की किस्मत अच्छी निकली क्योंकि उसने ये चिकन खाया ही नहीं. हालांकि इस चिकन को डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉय को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है.

25 साल की नेनी नुरजामन पर आरोप है कि उन्होंने इस चिकन में खतरनाक जहर साइनाइड का उपयोग किया था और फिर इसे अपने एक्स बॉयफ्रेंड टॉमी के घर बांतुल में डिलीवर करने के लिए एक 47 साल के डिलीवरी शख्स को ये जिम्मा सौंपा था. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, बेंदीयामन नाम का ये व्यक्ति डिलीवरी लेकर बताए गए एड्रेस पर पहुंचा लेकिन दरवाजे पर टॉमी नहीं बल्कि उसकी पत्नी थी.
इस महिला ने कहा कि टॉमी घर पर नहीं है और वे इस डिलीवरी से काफी कंफ्यूज नजर आई. उसने टॉमी को फोन लगाया और जब टॉमी भी काफी कंफ्यूज नजर आया तो महिला ने डिलीवरी पैकेट लेने से मना कर दिया. इसके बाद उसने बेंदीयामन को कहा कि वो इस डिलीवरी पैकेट को अपने घर ले जाए. उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहे तो इस डिलीवरी पैकेट में रखे फूड के सहारे रमजान का उपवास तोड़ सकता है.
इसके बाद ये शख्स वापस अपने घर चला आया और ये चिकन उसके बेटे और पत्नी ने खा लिया. इन दोनों ने जैसे ही ये चिकन खाया, उन्हें उल्टी होने लगी. दोनों को योगाकर्ता शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस शख्स की पत्नी तो बच गई लेकिन उनका बच्चा नहीं बच पाया और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस का कहना है कि ये महिला इस बात को लेकर बहुत खफा थी कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड दूसरी महिला के साथ शादी रचा चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर इस महिला पर आरोप साबित होता है तो उसे मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story