जरा हटके

महिला ने मंगाए 4 चिकन बर्गर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि शॉक्ड हुए सब

Gulabi
8 Jun 2021 4:41 PM GMT
महिला ने मंगाए 4 चिकन बर्गर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि शॉक्ड हुए सब
x
फास्ट फूड के दुनिया में लाखों लोग शौकीन है और ऐसे लोगों को बर्गर काफी पसंद होता है

फास्ट फूड के दुनिया में लाखों लोग शौकीन है और ऐसे लोगों को बर्गर काफी पसंद होता है। बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी बर्गर खाना पसंद करते हैं। वैसे बर्गर की लिस्ट में चिकन बर्गर, वेज बर्गर, एग बर्गर और भी ना जाने कितने ही तरह के बर्गर शामिल होते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसा हो जाता है कि बर्गर खाने का क्या देखने का भी मन नहीं होता। जी दरअसल हाल ही में ऐसा हुआ चीन में। आप सभी जानते ही होंगे कि पूरी दुनिया में मैक डॉनल्डस बर्गर के लिए मशहूर है। जी हाँ, ऐसे में दुनियाभर में मैक डी के कई ब्रांच हैं जहां लोग अपनी पसंद का बर्गर आर्डर करते हैं। ऐसे में चीन की एक महिला उस वक्त शॉक्ड रह गयी जब मैक डॉनल्डस से ऑर्डर किए गए उसके बर्गर में से कीड़े निकले।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत मिस यांग नाम की महिला चीन के शांक्सी प्रांत के ताइयुआन शहर में रहती है। बताया जा रहा है महिला ने अपने बच्चों के लिए फास्ट फूड डिलीवरी चेन मैक डी से चार चिकन बर्गर आर्डर किये थे। वहीं जब उन्होंने दो बर्गर खत्म कर दिए तब उनकी नजर बर्गर के बन से निकल रहे कीड़ों पर पड़ी। उस समय तक महिला के बच्चों ने दो बर्गर खा लिए थे और दो फ्रिज में रख दिए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद जब महिला ने बर्गर निकाला तो उसने देखा कि उसमें कई छोटे-छोटे कीड़े चल रहे हैं।यह देखने के बाद मिस यांग हैरान रह गयीं क्योंकि उनके बच्चे पहले ही दो बर्गर खा चुके थे। उसके बाद मिस यांग ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया। महिला ने मैक डी से चार क्रिस्पी चिकन बर्गर मंगवाए थे और इसके पैकेट पर चलते कीड़े नजर आए। वहीं पैकेट के अंदर रखे बर्गर के ब्रेड से भी कीड़े निकल रहे थे। महिला का कहना है कि उसके बच्चों ने इसी पैकेट में रखे दो बर्गर खा लिए थे, जबकि बाकि दो में से कीड़े मिले हैं।
Next Story