जरा हटके

खतरनाक सांप के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा, VIDEO देख दंग रह गए लोग

Triveni
10 May 2021 11:27 AM IST
खतरनाक सांप के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा, VIDEO देख दंग रह गए लोग
x
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है. इनमें कुछ वीडियो को देखकर लोगों का मजा आता है, तो कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है. वहीं, कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिसके बार में आमतौर पर कल्पना तक नहीं की जा सकती. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. क्योंकि, एक महिला ने जिस निडरता के साथ सांप को भगाया वह सबके बस की बात नहीं है.

जिस सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं. ऐसे में अगर किसी का उससे सामना हो जाए तो क्या हालत होगी उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है? लेकिन, इस बुजुर्ग महिला ने तो हद ही कर दिया. एक बड़े सांप को वह घसीटते हुए बाहर ले गई और जोर से दूर फेंक दिया. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह महिला सांप को पकड़े हुए जाती है और जोर से दूर फेंक देती है. जिसने भी इस वीडियो को देखा उसके 'पसीने' छूट गए. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर समह गए होंगे. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर इस वीडियो को 'Fred Schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस खतरनाक वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट भी कर रहे हैं.


Next Story