जरा हटके

महिला ने साड़ी पहनकर किया गजब का करतब, देखिये ये वीडियो

Tara Tandi
28 July 2021 12:27 PM IST
महिला ने साड़ी पहनकर किया गजब का करतब, देखिये ये वीडियो
x
ये तो हम सब जानते हैं इस देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ये तो हम सब जानते हैं इस देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. ग्रामीण इलाका हो या फिर शहरी, महिला हो या फिर पुरुष सब में आपको कुछ ना कुछ अलग टैलेंट देखने को मिल जाएंगे. सोशल मीडिया पर इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते छा जाते हैं और लोगों के दिलों को छू लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर गजब का करतब दिखा रही है.

महिलाएं भी आज कल किसी काम में किसी से पीछे नहीं हैं. इसका अंदाजा आपको इस वीडियो को देखकर लग जाएगा. क्योंकि, साड़ी पहनकर जिस तरह से ये महिला बैक फ्लिप मार रही है और अलग-अलग तरीके से करतब दिखा रही है उसने लोगों को हैरान कर दिया है. इतना ही नहीं लोग महिला की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह महिला बैलेंस बनाकर कमाल दिखा रही है. देखें वीडियो…

बेहद शानदार है वीडियो

वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे. आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. फेसबुक पर इस वीडियो को 'Nitesh Mishra' ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' इन्हें तो ओलम्पिक में होना चाहिए…'. इस वीडियो को अब तक छह हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर यूजर्स लगातार रिएक्शन भी दे रहे हैं. तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर बताएं.

Next Story