जरा हटके

पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर इस Spray का किया इस्तेमाल, अब कभी नहीं कर पाएंगे सेक्स

jantaserishta.com
18 Jan 2022 3:36 PM IST
पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर इस Spray का किया इस्तेमाल, अब कभी नहीं कर पाएंगे सेक्स
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: एक महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट के ऊपर Insulation Spray का इस्तेमाल कर दिया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीड़ित शख्स अब शायद कभी सेक्स नहीं कर पाएगा.

असल में 45 साल का शख्स प्राइवेट पार्ट की कुछ समस्याओं से जूझ रहा था और पत्नी ने उसे ठीक करने के इरादे से उसके ऊपर दीवारों के गैप भरने वाले Insulation Spray का प्रयोग कर दिया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिका की है. पत्नी की हरकत की वजह से शख्स के प्राइवेट पार्ट में घाव भी हो गए. हालांकि, घटना के तीन हफ्ते बाद तक वह डॉक्टरों के पास नहीं पहुंचा और घाव के अपने आप ठीक हो जाने की उम्मीद करता रहा. इसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई.
तीन हफ्ते तक ट्रीटमेंट शुरू नहीं होने की वजह से शख्स के घाव फैल गए. उसे पेशाब करने में भी दिक्कत आने लगी. पेशाब की जगह उसके शरीर से खून भी निकलने लगा. बाद में सर्जरी के जरिए शख्स के प्राइवेट पार्ट से Insulation मैटेरियल को निकाला गया.
शख्स के इलाज के दौरान डॉक्टरों को perineal urethrostomy नाम की जटिल सर्जरी भी करनी पड़ी. हालांकि, सर्जरी के बाद शख्स रिकवर कर रहा है, लेकिन अभी उसे urethra की और सर्जरी कराने की जरूरत पड़ेगी.
बता दें कि डॉक्टर अक्सर चेतावनी देते रहे हैं कि प्राइवेट पार्ट में किसी समस्या के लिए देर से अस्पताल जाना लोगों को भारी पड़ जाता है. हालांकि, कुछ लोग शर्म की वजह से शुरुआती वक्त में डॉक्टरों के पास जाने से कतराते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story