जरा हटके

सफेद मोर ने दिखाया अपना मनमोहक अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

Gulabi
4 July 2021 10:26 PM IST
सफेद मोर ने दिखाया अपना मनमोहक अंदाज, वायरल हुआ वीडियो
x
सफेद मोर का वीडियो

मोर हमारी धरती पर मौजूद सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है. अक्सर कहा भी जाता है कि जंगल में मोर नाचा किसने देखा. दरअसल इस कहावत को हम लोग अपनी निजी जिंदगी में खूब इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद रंग के मोर ने अनोखा अंदाज दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया. हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे देखकर कई लोग मोर के इसी जुदा अंदाज के दीवाने हो गए.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो बड़ी तेजी से पॉपुलर हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद मोर बड़े ही शानदार तरीके से अपने पंख लहरा रहा है. मोर को पंख लहराता देख हर कोई खुश हो जाएगा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मोर धीरे-धीरे पहले तो अपने पंख खोलता है और फिर उन्हें हवा में लहराता है. मोर के इसी मनमोहक अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. इसलिए अब सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
यहां देखिए वीडियो-


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ,लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन, यह वीडियो ट्विटर पर Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने भी तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने ये वीडियो देखने के बाद लिखा कि सच में ऐसा वीडियो देखने के बाद हर कोई खुशी से चहक उठेगा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कमाल का नजारा है, भला कौन ऐसे खूबसूरत लम्हें को देखने का मौका गंवाना चाहेगा.

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया है. यकीनन इस शानदार वीडियो को देखकर आपकी नजरों को सुकून मिलेगा. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक व्यूज और एक हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. आपको बता दें कि सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियोज छाए रहते हैं, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचते हैं.


Next Story