जरा हटके

सेल्फी लेने के वक्त में झील में गिरा स्मार्टफोन, व्हेल मछली ने की इस तरह मदद...देखें वायरल VIDEO

Triveni
20 Nov 2020 10:07 AM GMT
सेल्फी लेने के वक्त में झील में गिरा स्मार्टफोन, व्हेल मछली ने की इस तरह मदद...देखें वायरल VIDEO
x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्हेल मछली ने बुद्धिमानी का जो परिचय दिया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्हेल मछली ने बुद्धिमानी का जो परिचय दिया है। वह वाकई में काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी समुद्री तट अथवा झील में एक व्हेल मछली तैर रही है। व्हेल मछली अपने में मस्त है। तभी दो लोग डाकयार्ड पर आते हैं। उस समय व्हेल मछली भी किनारे आ जाती है। यह देख दोनों अपने मोबाइल से तस्वीर लेने लगते हैं। व्हेल भी दोनों को तस्वीर लेने में मदद करने लगती है। वह बाहर आकर तस्वीर क्लिक कराती है। इसके बाद व्हेल आगे बढ़ जाती है।

दोनों लोग वहीं पर रूके रहते हैं और मोबाइल चेक करने लगते हैं। तभी एक व्यक्ति का मोबाइल झील में गिर जाता है। इसके बाद दोनों को अपनी गलती पर पछतावा होने लगता है। उस समय दोनों की आवाज सुन व्हेल फिर से लौटकर आती है और सांकेतिक भाषा से मोबाइल गिरने की बात को समझ लेती है। फिर वह पानी से मोबाइल को निकालकर व्यक्ति को देती है। यह देख पहला व्यक्ति व्हेल को शुक्रिया कहता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को IFS के अधिकारी सितांशु पांडे ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 300 हजार बार देखा गया है और 30 लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने व्हेल की जमकर तारीफ की है। एक यूजर मयूरी ने लिखा है-क्यों की whale को भी कचरा अपने एरिया में हो ऐसा पसंद नहीं होगा। इस लिए वापस कर दिया।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Sitanshu Pandey IFS से ली गई है।

Next Story