जरा हटके

जब महिला को फ्लाइट में टेप से सीट पर बांधा गया, पैंसेजर हरकतें देखकर घबराए, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
13 July 2021 12:26 PM IST
जब महिला को फ्लाइट में टेप से सीट पर बांधा गया, पैंसेजर हरकतें देखकर घबराए, फिर जो हुआ...
x

फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों से अवगत कराया जाता है, लेकिन इसके बाद भी कुछ पैंसेजर ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे एक दो नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाए. ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिकन एयरलाइन्स की एक फ्लाइट में, जहां उड़ती फ्लाइट में महिला पैसेंजर ने ऐसी हरकत कर दी, कि क्रू मेंबर्स ने उसे टेप से सीट पर बांध दिया. इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है, जब टेक्सास से नॉर्थ कैलिफोर्निया जा रही फ्लाइट में महिला यात्री द्वारा अजीब व्यवहार किया गया. महिला यात्री ने उड़ती फ्लाइट में बोर्डिंग दरवाजा खोलने का प्रयास किया. इतना ही नहीं रोकने पर वह आक्रामक हो गई और जिसके कारण कई फ्लाइट अटेंडेंट को चोट भी आई.
वेबसाइट द सन की रिपार्ट के अनुसार महिला यात्री के इस व्यवहार को देख झट से क्रू मेंबर्स ने एक्शन लिया और महिला को ऐसे बेबस किया कि इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. ये वीडियो 11 जुलाई को ब्रेकिंग एविएशन न्यूज एंड वीडियो नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया.
वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि अमेरिकन एयरलाइन्स की महिला यात्री ने उड़ान के बीच विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो उनको टेप से सीट से बांध दिया गया. 35 सेकंड की वीडियो क्लिप में महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है, जो विमान की सीट से टेप से बंधी हुई हैं.
अमेरिकन एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि चालक दल के सदस्यों ने अन्य यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आक्रामक हुई महिला यात्री को तब तक रोका गया, जब तक फ्लाइट गंतव्य स्थान पर लैंड हो सके.
वहीं फ्लाइट की लैंडिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद महिला यात्री को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.
हालांकि ट्विटर पर ये वीडियो शेयर होने के बाद लोगों द्वारा खूब कमेंट्स किए जा रहे हैं. किसी का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए ये सही कदम था. हालांकि कुछ का ये भी मानना है कि ये भयानक था.
एक यूजर ने लिखा है कि उड़ान के दौरान इस तरह दहशत फैलाने वाली महिला यात्री के लिए क्रू मेंबर्स से सही कदम उठाया. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि यह एक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला या आपराधिक व्यवहार था. विमान और सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए ये सही कदम था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story