जरा हटके

जब अचानक जीप के सामने आ गया बाघ, फिर हुआ ऐसा, देखें खौफनाक VIDEO

Gulabi
4 Feb 2021 10:09 PM IST
जब अचानक जीप के सामने आ गया बाघ, फिर हुआ ऐसा, देखें खौफनाक VIDEO
x
जिस जानवर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, ऐसे में सोचिए जब उससे आपक लाइव सामना हो तो क्या हालत होगी?

जिस जानवर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, ऐसे में सोचिए जब उससे आपक लाइव सामना हो तो क्या हालत होगी? यकीनन इसके बारे में सोचकर ही हालत खराब हो जाएगी. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसमें जंगल सफारी कर रहे लोगों के सामने एक खतरनाक बाघ आ गया. इतना ही बाघ बेहद की खतरनाक अंदाजा में था और धीरे-धीरे गाड़ी की ओर आगे बढ़ रहा था. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सन्न रह गए.


जिस बाघ का नाम सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं, उससे सामना होने पर कैसा अनुभव होता है? इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं. ट्विटर पर Pavan Kumar Mittal नामक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में कुछ लोग जीप में जंगल सफारी कर रहे थे. इसी बीच अचानक एक खतरनाक बाघ सामने आ जाता है. बाघ जिस तरह से सामने आया देखकर लोगों के होश उड़ गए.

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह बाघ गुस्से में जीप की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. बाघ को देखकर जीप खड़ी हो जाती है. ऐसे में बाघ कभी जीप के पास जाता है और कभी शांत हो जाता है. कुछ समय तक ऐसे ही चलता है और फिर बाघ वापस चला जाता है. गनीमत ये रहा कि बाघ ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. तो आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें…



Next Story