जरा हटके

जब पेड़ पर चढ़ नहीं पाया बंदर, छोड़कर चली गई थी बंदरिया, फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे आप

Gulabi
20 Feb 2022 10:20 AM IST
जब पेड़ पर चढ़ नहीं पाया बंदर, छोड़कर चली गई थी बंदरिया, फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे आप
x
जब पेड़ पर चढ़ नहीं पाया बंदर
Bandar Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर जहां हर रोज बड़ी तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं. जिनमें कुछ हमें भावुक कर देते हैं तो कई बार वीडियो बार-बार देखने का मन करता है. अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक बंदर और उसके क्यूट बच्चे से जुड़ा है, जिसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि बार-बार देखने का मन करेगा. वीडियो कुछ ही समय में हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद भी किया है.
जब पेड़ पर चढ़ नहीं पाया बंदर

सामने आए चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि छोटा सा क्यूट बंदर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है जबकि उसकी मां गोली की रफ्तार से ऊपर चढ़ गई. मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार है. देख सकते हैं कि नन्हे बंदर की मां उसे छोड़कर पेड़ पर चढ़ने लगी तो वो रोना लगा. ऐसे में अपने बच्चे को रोता बंदरिया पेड़ से नीचे उतर आई और तुरंत नन्हे बंदर को अपनी पीठ पर बिठा लिया. वीडियो में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा खूबसूरत भी है.
वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी मगर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है. वीडियो इंस्टाग्राम पर helicopter_yatra नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है.
Next Story