जरा हटके

हथिनी के बच्चे की हुई मौत, तो मां लाश को लेकर घूमती रही, देखें वीडियो

Deepa Sahu
15 Sept 2021 9:09 AM IST
हथिनी के बच्चे की हुई मौत, तो मां लाश को लेकर घूमती रही, देखें वीडियो
x
हथिनी के बच्चे की हुई मौत

मां जितना प्यार अपने बच्चे से करती है शायद ही दुनिया में किसी और से करती हो। इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी यह बात लागू होती है। एक हथिनी का वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपने मृत बच्चे की लाश लेकर घूम रही है। इसी वीडियो को देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

ऐसे शोक मनाते हैं वो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हथिनी अपने नन्हे बच्चे को सूंड से थामकर लेकर जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह उनका शोक जताने का तरीका है।
यहां देखिए वीडियो


@ScienceIsNew ने अपने इंस्टा पेज पर इसे शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन लिखा है कि एक हथिनी मां अपने मृत बच्चे को लेकर जाती हुई। हाथियों में अपने बच्चों की लाश को ऐसे ले जाना एक सामान्य व्यवहार का हिस्सा है। वो इसके माध्यम से अपना शोक जताते हैं। बबून बंदर भी अपने बच्चों की लाश को ऐसे ही अपने साथ रखते हैं।
दिल टूट गया
लोग हथिनी का यह वीडियो देखकर भावुक हो गए।


Next Story