जरा हटके

जब ट्रेन के सामने आया हाथी, तो हुआ कुछ ऐसा...देखें वायरल VIDEO

Triveni
9 March 2021 5:05 PM IST
जब ट्रेन के सामने आया हाथी, तो हुआ कुछ ऐसा...देखें वायरल VIDEO
x
इंसान हो या फिर जानवर अगर मामला थोड़ा भी अलग हुआ, सोशल मीडिया पर बवाल मचना तय है

जनता से रिश्ता वेबेडेस्क| इंसान हो या फिर जानवर अगर मामला थोड़ा भी अलग हुआ, सोशल मीडिया पर बवाल मचना तय है. कई बार लोगों को चीजें पसंद आती है, तो कई बार हैरानी भी होती है. वहीं, कई बार लोग उस पर जमकर चटाकारे भी लेते हैं. इसी कड़ी में 'गजराज' का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और इस पर जमकर अपनी राय भी दे रहे हैं.

आजकल सोशल मीडिया पर लोग जानवरों के काफी वीडियो शेयर कर रहे हैं. इनमें कुछ वीडियो को देखने के बाद अपने आप हंसी छूट जाती है, तो कुछ को देखने के बाद हैरानी भी होती है. इतना ही नहीं कई वीडियो तो बड़ी सीख भी दे जाती है. अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, हाथी कितना ताकतवर होता है और उसका खौफ क्या है? आपको समझ में आ जाएगा. ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' ट्रेन की ओर देखते हुए हाथी कहता है- मुझसे कोई बड़ा कैसे हो सकता है'? तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को पांच हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, आठ सौ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं. कुछ लोग हाथी की तारीफ कर रहे हैं. तो कुछ का कहना है कि ट्रेन ने अब तक कई जानवरों को कुचला है. आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें जरूर बताएं.


Next Story