जरा हटके
जब मॉडल को देख मंगवाई ड्रेस, तो हुआ ऐसा...सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
Shubhra Nandy
26 May 2021 11:07 AM IST

x
ऑनलाइन शॉपिंग भी बड़ी टेढ़ी खीर कहलाई जाने लगी है. हम जब ऑनलाइन कुछ सामान या कपड़े खरीदते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऑनलाइन शॉपिंग भी बड़ी टेढ़ी खीर कहलाई जाने लगी है. हम जब ऑनलाइन कुछ सामान या कपड़े खरीदते हैं तो हमें उम्मीद होती है कि जैसा तस्वीर में दिखाई दे रहा है बिल्कुल वैसा ही हमारे पास आएगा और हम उसमें बिल्कुल वैसा ही दिखेंगे. लेकिन ज्यादातर ऐसा नहीं होता. कुछ ऐसा ही उदाहरण हमें एक कस्टमर के रिव्यू से मिला है. जिसमें एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग से एक कपड़ा मंगवाया, लेकिन वह बेहद अजीब ढंग का निकला.
जब मॉडल को देख मंगवाई ड्रेस तो हुआ ऐसा
मिरर डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक, एक महिला ने अपने लिए बेहद ही खूबसूरत दिखने वाली एक ड्रेस के लिए 32.39 डॉलर (22 यूरो) यानी करीब दो हजार से अधिक रुपए खर्च करके ऑनलाइन ऑर्डर किया. उसे उम्मीद थी कि तस्वीर में दिखने वाली मॉडल के जैसे वह दिखाई देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसे जो मिला वह वेबसाइट पर देखी गई पोशाक जैसा कुछ नहीं लग रहा था.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर किया मजाक
ड्रेस पूरी तरह से अलग होने के अलावा, उसने गाउन को पहनकर देखने की कोशिश की, लेकिन तस्वीर में मॉडल पर दिखाई देने वाली कैप स्लीव गायब थी, और इसमें बहुत लंबी आस्तीन भी थी. जब इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, तो करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया और करीब साढ़े चार हजार लोगों ने कमेंट किए. एक शख्स ने कहा, 'यह तो किसी पर्दे जैसा लग रहा है.' लोगों ने अजीबोगरीब रिएक्शन दिए हैं.
Next Story





