जरा हटके
बर्थडे केक काटा तो निकलने लगा पानी, Prank VIDEO ने मचाई सनसनी
Shubhra Nandy
18 Jun 2021 2:05 PM IST

x
बर्थडे के मौके पर दोस्त-यार ही नहीं बल्कि परिवार के लोग भी कभी-कभी मजेदार प्रैंक कर देते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बर्थडे के मौके पर दोस्त-यार ही नहीं बल्कि परिवार के लोग भी कभी-कभी मजेदार प्रैंक कर देते हैं. कुछ लोग बर्थडे बम के नाम पर पीटते हैं तो कुछ लोग महंगी ट्रीट मांगकर जमकर लूट लेते हैं. कुछ ऐसे ही मजेदार प्रैंक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. उन्हीं में से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा, जिसमें एक बच्ची अपने बर्थडे का काट काटती है तो उसके अंदर से पानी निकलने लगता है.
बर्थडे केक काटा तो निकलने लगा पानी
जी हां, सोच में पड़ गए होंगे ना कि आखिर केक के भीतर से पानी कैसे निकल सकता है. वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने बर्थडे के दिन पूरी तरह से तैयार होकर केक काटने की तैयारी में है. केक भी बेहद सुंदर लग रहा है, लेकिन इसके पीछे का मजाक उसे भी नहीं मालूम होता. चाकू लेकर जैसे ही केक काटने की कोशिश करती है तो उसके भीतर से पानी निकलने लगता है.
केक देखकर हैरान रह गए लोग
हालांकि, बच्ची के बगल में बैठे उनके दादा भी डर जाते हैं कि आखिर केक से कैसे पानी निकलने लगा, लेकिन यह तो घर के कुछ ही सदस्यों को मालूम था कि प्रैंक किया गया है. इस वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं. हालांकि बच्ची इस प्रैंक से जरूर नाखुश हुई होगी. इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
Next Story





