जरा हटके

जब अपने आप अचानक चलने लगी बाइक, VIDEO देख छूटे लोगों के पसीने

Gulabi
2 Feb 2021 6:04 PM IST
जब अपने आप अचानक चलने लगी बाइक, VIDEO देख छूटे लोगों के पसीने
x
कई बार तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है.

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देते हैं. कई बार तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखन के बाद हर कोई हैरान है. हो भी क्यों ना? क्योंकि, इस वीडियो में है ही कुछ ऐसा जो अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दे.


सोशल मीडिया पर कभी हंसाने वाले, तो कभी रुलाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिस पर लोग जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं. लेकिन, अब जो हम आपको वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह बेहद ही चौंकाने वाला है. ट्विटर पर इस वीडियो को 'Amber Zaidi' नामक यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कैमरे में कैद हो गया वरना कोई यकीन नहीं करता'. जैसा कि शुरुआत में आपको सबकुछ सामान्य लग रहा होगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद गली में खड़ी बाइक अपने आप चलने लगती है और मुड़कर गिर जाती है. तो पहले इस वीडियो को देखिए…



सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3.8 हजार से ज्याद लोग देख चुके हैं. वहीं, वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ' भूत होते हैं मैं इसे मानता हूं'. किसी का कहना है कि भूत को भी ड्राइविंग लैसेंस लेने की जरूरत है. तो आइए, देखते हैं इस वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?




Next Story