जरा हटके

जब DSP बेटी को पिता ने किया सैल्यूट, PHOTO देख लोग हुए भावुक...पोस्ट हुआ वायरल

Shubhra Nandy
5 Jan 2021 6:24 PM IST
जब DSP बेटी को पिता ने किया सैल्यूट, PHOTO देख   लोग हुए भावुक...पोस्ट हुआ वायरल
x
सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटोज आती हैं जो भावुक कर देती हैं. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटोज आती हैं जो भावुक कर देती हैं. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों खूब वायरल हो रही है. फोटो में पिता, बेटी को सेल्यूट करता नजर आ रहा है.


टी करियर में उससे भी एक कदम आगे निकल जाए. ऐसे हुआ है और यही वायरल फोटो का सच भी है.

फोटो तिरुपति से आई है. यहां पुलिस ड्यूटी मीट 2021 कुछ ऐसा हुआ जो मिसाल बन गया.
आंध्र प्रदेश पुलिस महकमे में तैनात सीआई पिता ने अपनी डीएसपी बेटी को सैल्यूट किया. ये क्षण ऐसा था, जिसने इसे देखा भावुक हो उठा.
आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते ये वायरल हो गई. पोस्ट करते हुए लिखा,
देखें पोस्ट-

बता दें जेसी प्रशांति 2018 बैच की पुलिस अफसर हैं. आंध्रप्रदेश के गुंटूर दक्षिण (शहर) में बतौर डीएसपी तैनात हैं. प्रशांति के पिता श्याम सुंदर तिरुपति कल्याणी डेम पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सीआई हैं. दोनों की मुलाकात पुलिस मीट के दौरान हुई थी.


Next Story