जरा हटके
क्या जुगाड़ है? सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ कोरोना की जांच, VIDEO देख चकराया सर
Shubhra Nandy
5 Jun 2021 7:07 AM IST

x
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. इस महामारी से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क जैसे नियमों को पालन करने के लिए कहा जा रहा है. वहीं, जिस व्यक्ति में कोरोना का लक्षण दिखता है उसकी जांच की जाती है. लेकिन, इस कोरोना संकट पर भी लोग जमकर मजे ले रहे हैं और एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो बना रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
भारत में चाहे कुछ भी हो, लेकिन उसमें लोग एक से एक मजेदार जुगाड़ जरूर निकालते हैं. सोशल मीडिया पर भी इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना की जांच की जा रही है. जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया. क्योंकि, देसी जुगाड़ का ये वीडियो वाकई हैरान करने वाला है. तो आप भी पहले इस वीडियो को देख लें…
#SocialDistancing जुगाड़ for #Testing pic.twitter.com/gt5VEM8u7F
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 2, 2021
बेहद मजेदार है वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान हुए होंगे. ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है. अब इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं.
Next Story





