जरा हटके

Watch: कुत्ते और बिल्ली के बीच हुई लड़ाई, देखें मजेदार विडियो

Tulsi Rao
17 Dec 2021 10:39 AM IST
Watch: कुत्ते और बिल्ली के बीच हुई लड़ाई, देखें मजेदार विडियो
x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ते को बिल्ली से डरकर भागते हुए देखा जा सकता है. यूजर्स इसे लेकर तेजी से अपने रिएक्शन दे रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Trending News: कुत्ते मुश्किल से ही बिल्लियों को पसंद करते हैं. वहीं कुत्ते-बिल्लियों को अक्सर लड़ते ही देखा है. ऐसे में कई बार हमें कुत्ते-बिल्लियों की लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहे हैं, जो तेजी से वायरल होते देखे गए हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद किया जा रहा है जिसमें कुत्ते को बिल्ली के डर से भागते देखा गया है.

दरअसल सामने आए वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि 77 हजार से ज्यादा लाइक मिल गए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.
वीडियो में एक कुत्ते को बिल्ली के साथ लड़ते देखा जा सकता है. हालांकि कुत्ता एक रस्सी से बंधा होने के कारण कहीं भाग नहीं सकता है तो वह अपने घर में भागकर छुप जाता है. वीडियो को देखकर लगता है कि कुत्ता और बिल्ली खेल-खेल में आपस में लड़ रहे हैं. फिर भी उनकी लड़ाई इतनी प्यारी है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है.
सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्ली की इस लड़ाई को यूजर्स का काफी प्यार मिल रहा है. हर कोई इस पर अपने रिएक्शन के साथ कमेंट भी शेयर कर रहा है. कई यूजर्स ने कुत्ते के बंधे होने को लेकर कमेंट करते हुए कुत्ते के प्रति सहानुभूती दिखाई है.


Next Story