जरा हटके

9 महिलाओं से की थी शादी, अब आई ये खबर

jantaserishta.com
5 April 2022 11:50 AM IST
9 महिलाओं से की थी शादी, अब आई ये खबर
x

नई दिल्‍ली: नौ पत्नियों संग रहने वाले एक युवक ने कहा है कि वह अपनी सभी पत्नियों के साथ बच्चे चाहता है. उसका कहना है कि वह सिर्फ एक या दो पत्नियों के साथ बच्चे पैदा करेगा तो ये बाकी पत्नियों के लिए सही नहीं होगा. इसी वजह से उसने फैसला किया है कि सभी पत्नियों के साथ बच्चे पैदा करेगा.

इस शख्‍स का नाम आर्थर ओ उरसो है. पेशे से मॉडल आर्थर ब्राजील के रहने वाले हैं. इससे पहले उन्‍होंने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्‍होंने पिछले साल एक साथ नौ महिलाओं से शादियां की थीं. इसे उन्‍होंने 'फ्री लव सेलिब्रेशन' करार दिया था.
आर्थर का अब यह भी कहना है कि उनकी एक पत्‍नी तलाक लेना चाहती है.
वैसे आर्थर की पहली पत्‍नी लुआना कजाकी हैं. आर्थर ने पिछले साल नवम्‍बर में एक चर्च में शादी की थी. उन्होंने कैथोलिक रीति रिवाज से 9 महिलाओं से शादी की थी. उनका कहना था कि ये उनका एकविवाह के प्रति विरोध है.
आर्थर की एक पत्‍नी ने तलाक देने की बात कही है. अगाथा नाम की आर्थर की पत्‍नी ने कहा कि वह बहुविवाह में अब विश्‍वास नहीं करती हैं. इस बारे में आर्थर ने कहा कि वह (अगाथा) हमेशा मुझे अपने पास चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है.
आर्थर ने कहा, 'मेरी अन्‍य पत्नियों को लगता है कि उसका एटीट्यूड ठीक नहीं है. मुझे पता है कि मैंने अपनी एक पत्‍नी को खो दिया है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story