जरा हटके
कुंवारी लड़कियों टॉपलेस होकर करती हैं परेड, जानें ये अजीबोगरीब कानूनों
Shubhra Nandy
28 May 2021 11:36 AM IST

x
स्वाजीलैंड के राजा इस्वातिनी की 1434 करोड़ की संपत्ति है. निजी जेट की छोड़िए खुद के लिए हवाई अड्डे तक का प्रबंध है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| स्वाजीलैंड के राजा इस्वातिनी की 1434 करोड़ की संपत्ति है. निजी जेट की छोड़िए खुद के लिए हवाई अड्डे तक का प्रबंध है. राजा इस कद्र के मनमौजी हैं कि तीन साल पहले अपने जन्मदिन पर देश का नाम ही बदल दिया.
स्वाजीलैंड सिर्फ इसी वजह से नहीं बल्कि कई और कारणों के लिए कुख्यात है. राजा ही नहीं कोई आम नागरिकों को भी कई विवाह कर सकने की आजादी है. फिर क्या था राजा ने इस परंपरा का भरपूर लाभ उठाया और एक के बाद एक पंद्रह शादियां की. और फिलहाल 15 पत्नियां हैं.
उन्हीं को मनाने के लिए राजा ने अपने कोष से बड़ा खर्च किया और 15 रॉल्स रॉयस उन सभी को उपहार में दिए. इतना ही नहीं बीएमडब्लयू कारें भी खरीदी. पिछले साल अपने जन्मदिन पर अपने देश का नाम बदलने वाले राजा इस्वातिनी ने नई शादियां भी की है.
स्वाजीलैंड में हर वर्ष टॉपलेस कुंवारी लड़कियों की परेड कराई जाती है और इसी में से राजा के पास यह अधिकार है कि वह अपने लिए नई पत्नी चुनता है. दिलचस्प बात यह है कि परेड में शामिल नहीं होने वाली लड़कियों को सजा तक दी जाती है.
Next Story





