जरा हटके

viral video: लड़की पास बैठी तो हाथ पर किस करने लगा लड़का, फिर यूं उड़ गए होश

Gulabi
18 Nov 2021 11:19 AM IST
viral video: लड़की पास बैठी तो हाथ पर किस करने लगा लड़का, फिर यूं उड़ गए होश
x
लड़की और लड़का का फनी वीडियो
इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार मजेदार होती है. यहां हर रोज बड़ी संख्या में शादी-ब्याह, डांस, कॉमेडी और फनी प्रैंक के वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें नेटिजन हाथोहाथ लेते हैं. अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो एक लड़का और लड़की से जुड़ा है जिसमें ऐसा कुछ होता है देखकर हंसी नहीं रुकेगी.
वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा नजर आता है. देख सकते हैं कि बाइक पर एक लड़का आराम से खड़ा है कि तभी एक लड़की भी उसके पास आकर खड़ी हो गई. वो मुस्कुराती है और तभी लड़के के कंधे पर हाथ रख जाता है. लड़का ऐसा होते ही तुरंत हाथ को किस कर लेता है और लड़की की तरफ देखता है. लड़की भी उसे देखकर खूब मुस्कुराती है. लड़का फिर उसी हाथ पर किस करता है और लड़की को देखता है.
वीडियो में इसका बाद जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार है. दरअसल लड़की अचानक लड़के के पास चली जाती है मगर लड़के के कंधे पर हाथ अभी भी रखा है. वो पीछे मुड़कर देखता है तो पता चला वो हाथ लड़की का नहीं बल्कि पीछे खड़े किसी लड़के ने उसके कंधे पर रखा था. मजेदार वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का किसी अन्य लड़के को पीछे खड़ा देखता है तो उसके तोते उड़ जाते हैं.
यहां देखें वीडियो-

मालूम हो कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा है. ये वास्तिक नहीं मालूम पड़ता है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज पर भी शेयर किया गया है.
Next Story