जरा हटके
VIRAL VIDEO: खुशी के मारे उछलने लगी दुल्हन, फिर सरेआम किया ऐसा KISS
Shubhra Nandy
25 May 2021 10:44 AM IST

x
कई बार लोग अपने शादी को लेकर इतने उत्सुक होते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कई बार लोग अपने शादी को लेकर इतने उत्सुक होते हैं कि उन्हें मालूम नहीं होता कि वह कहां और किस जगह हैं. वह अपने खुशी को महसूस करते ही जो उन्हें सबसे बेहतर लगता है वह करने लग जाते हैं. अपनी शादी को लेकर कई बार लोग रीति रिवाजों बंधे रहते हैं और अपनी खुशी उस तरीके से जाहिर नहीं कर पाते जैसा वह करना चाहते है. लेकिन एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी होने के बाद बेहद खुश दिखी और वहीं खूब उछलना शुरू कर दिया.
खुशी के मारे उछलने लग जाती है दुल्हन
जी हां, वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के लिए शादी एक सपने जैसा था और जैसे ही शादी के बंधन में बंध जाती है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं होता. शादी कराने वाले मौलवी साहब जैसे ही दूल्हे से शादी कबूल के लिए पूछते हैं और दूल्हा जैसे ही हां में बोलता है; दुल्हन बेहद खुश हो जाती है.
दुल्हन की उत्सुकुता का वीडियो वायरल
वह अपनी खुशी जाहिर करने के लिए दूल्हे और सभी परिवार के सामने अपनी जगह से उछलना शुरू कर देती है और आलम यह होता है कि वह अपने दूल्हे को उसी वक्त किस कर लेती है. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने वाले वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
देखें Video -
दुल्हन की ऐसी खुशी बेहद ही कम देखी जाती है. शादी में पीछे बैठे लोग भी जोर-जोर से हंसना शुरू कर देते हैं. दुल्हन की इतनी उत्सुकुता का वीडियो देख आप खुद भी हैरान रह जाएंगे.
Next Story





