जरा हटके

Viral Video : साली ने चुराए जूते, तो दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें

Rani Sahu
22 Sept 2021 12:00 AM IST
Viral Video : साली ने चुराए जूते, तो दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें
x
शादी-ब्याह एक ऐसा समारोह है, जिसमें हर किसी को आनंद आता है

शादी-ब्याह एक ऐसा समारोह है, जिसमें हर किसी को आनंद आता है. इस दौरान कुछ पल भावुक कर देने वाले होते हैं, तो कई पल हंसी-मजाक के भी होते हैं. वैसे, कहते हैं कि दुल्हन की बहनें अगर दूल्हे के जूते न चुराए, तो शादी अधूरी सी लगती है. यह रस्म इतना मजेदार होता है कि एक तरफ दुल्हन की बहनों की नजर अपने होने वाले जीजू के जूतों पर रहती है, तो वहीं दूल्हे को अपनी जेब ढीली होने का डर सताता है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर जीजा-साली का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपके भी चेहरे पर यकीनन मुस्कान आ जाएगी.

वैसे, अलग-अलग समाज और जगहों पर शादी की रस्में भी अलग-अलग होती हैं. लेकिन एक रस्म ऐसा है, जो देश के किसी भी कोने में आप चले जाएं, तो वो वहां आपको देखने के लिए मिल जाएगा. ये रस्म है जुते चुराने का. इसमें दूल्हे और सालियों के बीच प्यारी-सी नोकझोंक देखने को मिलती है. इस दौरान सालियां जूते वापस देने के लिए शगुन में दूल्हे से तोहफे या पैसों की डिमांड करती हैं. आइए पहले जीजा-साली से जुड़ा ये वायरल वीडियो देखते हैं.

फिलहाल, वायरल हो रहे वीडियो में स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए नजर आते हैं. इसी बीच, साली चुपके से दूल्हे के जूते चुरा लेती है. ऐसा करने के बाद वह इतनी खुश हो जाती है कि दूल्हे को जूते दिखाकर तरह-तरह के एक्सप्रेशन्स देने लगती है. इस पर वहां मौजूद सभी लोग उसे देखकर हंसने लगते हैं. इसके बाद दूल्हे की साली जूते के बदले शगुन में पैसे की डिमांड करने लगती है. इस दौरान दूल्हे का एक्सप्रेशन भी देखने लायक होता है.
जीजा-साली के इस मजेदार वीडियो को Fabwedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, जीजा-साली, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी में खुशियों भरे पल लेकर आते हैं. इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.


Next Story