जरा हटके

Viral Video: बारिश में छत पर रील बनाते समय फिसलकर गिरी पापा की परी

Harrison
27 July 2024 12:10 AM IST
Viral Video: बारिश में छत पर रील बनाते समय फिसलकर गिरी पापा की परी
x
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए अधिकांश युवाओं के सिर डांस (Dance) से जुड़े रील्स (Reels) बनाने की भूत सवार रहते हैं. खासकर, बारिश (Rain) के मौसम में बरसात के बीच डांस से जुड़े वीडियो ज्यादा देखने को मिलते हैं और इसका क्रेज कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. हालांकि हर कोई अपने-अपने हिसाब से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पापा की परी (Papa Ki Pari) छत पर जाकर बारिश में रील बनाने की पूरी तैयारी कर लेती है, लेकिन तभी अचानक से लड़की का पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से गिर जाती है.
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 462.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आजकल के लोगों के ऊपर रील का अलग ही भूत सवार है. वहीं दूसरे ने लिखा है- इस तरह की रील बनाने से पहले अगली बार लड़की सौ बार सोचेगी. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में रील बनाने के लिए लड़की छत पर पहुंचती है. वो फोन को साइड में रखकर कैमरा ऑन करती है और जैसे ही स्टेप शुरु करती है, उसका पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. गिरते ही उसे चोट लगती है और उसकी हालत खराब हो जाती है. उसकी इस हालत को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगली बार रील बनाने से पहले वो सौ बार सोचेगी.
Next Story