जरा हटके
viral video: शिकार करने के लिए तेंदुए ने दिखाई गजब की फुर्ती, और फिर हुआ कुछ ऐसा
Shubhra Nandy
14 March 2021 6:38 AM IST

x
सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो इतने दिलचस्प होते हैं कि इन्हें देखने के बाद लोग बेहद खुश हो जाते हैं. इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे तेंदुए के चंगुल से बचना नामुमकिन है.
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अंदाजा लगा लेंगे कि तेंदुए का खौफ भी जंगल के राजा शेर से कम नहीं होता. इस जानवर की पैनी निगाहें, बिजली सी फुर्ती और खामोश वार इसे जंगल के दूसरे जानवरों से अलग बनाते हैं.
ये देखिए वीडियो
— Life and nature (@afaf66551) March 12, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ अपने शिकार को देख एक्टिव हो जाता है और शिकार पर बेरहमी के साथ टूट पड़ता है. जानवर भी अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन तेंदुए के आगे उसकी सारी टेक्निक धरी की धरी रह जाती है.
महज 10 सेकेंड का ये वीडियो लोगों को काफी पंसद आ रहा है. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर तेजी से शेयर कर रहे है. सोशल मीडिया यूजर्स को तेंदुए की ये अटैकिंग स्किल्स काफी पंसद आ रही है.
Next Story





