जरा हटके
VIRAL VIDEO: अजगर के साथ लड़कियों ने खाया खाना, देख हैरान हुए लोग
Shubhra Nandy
12 Jan 2023 1:41 PM IST

x
फाइल फोटो
सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भरा पड़ा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भरा पड़ा है जहां लोग लगातार अजीबोगरीब चीजें करने की कोशिश करते रहते हैं. ऐसा ही एक वायरल वीडियो (Viral Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें डाइंनिंग टेबल पर अजगर के साथ दो महिलाएं खाना खाती हुई नजर आ रही है. वीडियो एक रेस्टोरेंट में शूट किया गया है, हालांकि इसके लोकेशन का खुलासा नहीं किया गया है.
वायरल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है. वीडियो में महिलाओं को विशाल अजगर के साथ डिनर करते हुए देखा जा सकता है. वे सांप से जरा भी भयभीत नजर नहीं आ रही हैं.दरअसल, ये एक एडिटेड वीडियो है, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. ये वीडियो कहां का है, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, ये देखने में बिल्कुल असली वीडियो लग रहा है.
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
CREDIT NEWS: latestly
Next Story





