जरा हटके
VIRAL VIDEO: कुत्ते और मुर्गे के बीच हुई खतरनाक जंग, लोगों ने दिए कमाल के रिएक्शन
Shubhra Nandy
10 Feb 2021 9:17 AM IST

x
सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिनों कोई न कोई वीडियो सुर्खियां बटोरता रहता है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिनों कोई न कोई वीडियो सुर्खियां बटोरता रहता है. इन दिनों इंटरनेट पर पर कुत्ते और मुर्गे के बीच की हुई खतरनाक जंग का वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है. आमतौर देखा जाता है कि कुत्ते छोटे जानवरों का शिकार आसानी से कर लेते हैं. लेकिन वायरल वीडियो में मुर्गा इतने खूंखार अंदाज में दिखा कि कुत्ते की सारी हेकड़ी निकल गई. इसलिए ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए.
आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता मुर्गे को भौंकना शुरू करता है. लेकिन मुर्गा डरकर भागने की बजाय कुत्ते को चोंच मारना शुरू कर देता है. कुत्ता उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन मुर्गा हवा में उछलकर उस पर टूट पड़ता है. मुर्गा का रौद्र रूप देखकर कुत्ता उससे डरकर भागने लगता है.
बहुत बढ़िया उदाहरण जीवन के लिए 🙏🙏👌
— SANJU SINGH (@Sanjusyk) February 8, 2021
आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस 'आत्मविश्वास' और 'धैर्य' के साथ सामना कीजिए. 'गेम' कभी भी बदल सकता है.' खबर लिखे जाने से तक इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 7 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट्स किया जा चुका हैं. इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर ने 8 फरवरी की शाम को शेयर किया था.
😃😃
— Bhuvan गौरव (@BGPathak1) February 8, 2021
आदमी के करीब रह कर बहुत कुछ सीख लिया है 🐕
अद्भुत sir,,, अकल्पनीय
— Madhukar Patel (@madhuka89082855) February 8, 2021
Sir, ये सब कहा से लाते हो, पहली बार देखी हैं लाइफ में ऐसी झड़प😆
— Mahesh Sharma (@maheshs11356534) February 8, 2021
Next Story





