जरा हटके

Viral Video: नाले में पानी के तेज बहाव में बह गई कार, दो लोगों की बाल-बाल बची जान

Harrison
1 Aug 2024 12:09 AM IST
Viral Video: नाले में पानी के तेज बहाव में बह गई कार, दो लोगों की बाल-बाल बची जान
x
Video : देश में जमकर बारिश का रौद्र रूप दिख रहा है, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश हर जगह से लोगों के नदी , नालों में डूबने की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसे में उत्तराखंड के नैनीताल में भी एक कार बाढ़ के पानी में बह गई. नैनीताल के कालाढूंगी के मेथीशाह नाले में एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई. जानकारी के मुताबिक़ इस कार में दो लोग सवार थे, जिनकी बाल-बाल जान बची है. आप देख सकते है की उफनते नाले में कार बहते हुए जा रही है. कार बहने की और लोगों के नदी नालों के ब्रिज से पानी में बहने की काफी घटनाएं सामने आ रही है. लोगों को सजग रहना चाहिए और ब्रिज से पानी होने पर या फिर ज्यादा बहाव होने पर वहां जाने से रुकना चाहिए.
इस घटना का
पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @socialyuvaindia के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

Next Story