जरा हटके

Viral: भूख से बेचैन सांप ने किया अंडों का शिकार, खतरनाक वीडियो देख सन्न हुए लोग

Gulabi
8 Jun 2021 4:57 PM GMT
Viral: भूख से बेचैन सांप ने किया अंडों का शिकार, खतरनाक वीडियो देख सन्न हुए लोग
x
सांप का खतरनाक वीडियो देख सन्न हुए लोग

सांप एक ऐसा जानवर है जिसका नाम सुनते ही शरीर में एक सिरहन पैदा हो जाती है। यह जीव बहुत खतरनाक होता है और इसे देखते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। यह इंसान से लेकर पशु पक्षी तक को अपना शिकार बना लेता है। वहीँ उनके अंडो तक को यह नहीं छोड़ता। वैसे आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमे सांप ने अंडो को अपना शिकार बनाया है।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप भूख से बेचैन होकर इधर-उधर घूम रहा होता है। इसी बीच उसकी नजर जमीन पर रखे अंडे पर पड़ जाती है। ऐसे में वह अंडों को देखकर उनकी तरफ बढ़ता है। उसके बाद अंडों के चारों ओर घूमकर वह आस-पास खतरे को भांपता है और जब उसे लगता है कोई खतरा नहीं है तो वह एक अंडे को निगल जाता है। आपको बता दें कि इस हैरान कर देने वाले वीडियो को Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा हुआ है कि अंडे का शिकार करने वाला सांप।
अब इस वीडियो को देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे खौफनाक कह रहा है तो कोई इसे डरावना। वैसे खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि, ''सांप अंडों को भी अपना शिकार बना सकता है ये मैने पहली बार देखा है।'' इस तरह के कई लोग हैं जो यह दृश्य पहली बार देख रहे हैं।
Next Story